BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
15 को पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, November 12, 2021

15 को पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा जनजातीय गौरव दिवस

 


रेवांचल टाइम्स :कलेक्टर ने बैठक में निर्देश दिए की जिले की सभी पंचायतों में 15 नवंबर बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जनजाति गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं मैदानी अमला समारोह के आयोजन संबंधी सभी जरूरी तैयारियां सुनिश्चित करें। श्रीमती सिंह ने भोपाल में आयोजित हो रहे जनजाति गौरव दिवस के मुख्य समारोह में मंडला जिले से जाने वाले प्रतिनिधियों के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि जनजातीय प्रतिनिधियों के परिवहन, खानपान, जरूरी फोन नंबर, परिचय पत्र, रुकने की व्यवस्था सहित सभी इंतजामों के लिए पर्याप्त समन्वय सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक कलेक्टर अग्रिम कुमार, अपर कलेक्टर मीना मसराम सभी एसडीएम तहसीलदार तथा संबंधित उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment